Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच सीवान में बम धमाका; एक की मौत, कई घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर गुरुवार को सिवान पहुंचे है। गुरुवार को जैसे ही नीतीश कुमार सिवान पहुंचे, ठीक उसी समय जोरदार धमाका हुआ है। यात्रा स्थल से कुछ ही दूरी पर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। अचानक हुए इस ब्लास्ट से आसपास के लोग सहम गए और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह धमाका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट पटाखों के कारण हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत की सूचना है।

एक की मौत, दर्जनों घायल

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़रम गांव में अवैध रूप से पटाखा या विस्फोटक सामग्री बनायी जा रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनायी दी। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मलबे को हटाने में जुटी है, साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमाका किस तरह का था और इसमें इसमें और कितने लोग शामिल थे। मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दे दी गई है।

मामले की अवैध विस्फोट कारोबार के एंगल से भी जांच हो रही है। साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा पर भी सुरक्षा का साया
इसी बीच सिवान में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल भी तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत जिले को 201.83 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इसमें 40 योजनाओं का शिलान्यास और 31 का उद्घाटन शामिल है।

सजा शहर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सिवान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। लेकिन धमाके की घटना ने प्रशासन की तैयारियों और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कानून सख्ती की दरकार
समृद्धि यात्रा जैसे बड़े आयोजन के दौरान हुआ यह हादसा साफ संदेश देता है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन के सामने चुनौती है कि विकास के साथ-साथ सुरक्षा और कानून व्यवस्था को भी पूरी मजबूती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031