Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दावोस दौरे के बाद सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना लंदन रवाना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार देर रात लंदन पहुंचे। वहां पहुंचने पर झारखंडी स्कॉलर्स और भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सोरेन के साथ सरकारी प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शिरकत की थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से गुरुवार को बताया गया कि लंदन पहुंचने पर झारखंड के स्कॉलर्स और भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन का पारंपरिक गीत-संगीत से स्वागत हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूं, निशब्द हूं। मेरे प्रति आपका यह प्रेम देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सबका हार्दिक आभार।

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायस्पोरा के सदस्यों की ओर से स्वागत के लिए आभार व्यक्त करती हूं। सभी को झारखंडी जोहार।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031