गुमला में पुलिस की वर्दी दागदार, रिश्वत लेते चैनपुर थाना प्रभारी गिरफ्तार

Share

गुमला। जिले के चैनपुर थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के महज 96 घंटे के भीतर ही थाना प्रभारी शैलेश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को ही उन्होंने चैनपुर के 22 वें थानेदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था । लेकिन बुधवार दोपहर उनके भ्रष्टाचार का खेल खत्म हो गया। आरोप है कि थानेदार शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी अशोक कुमार पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे।

पीड़ित ने बताया कि वह एक गरीब आदमी है, लेकिन पुलिस वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे। थक-हार कर उसने एसीबी रांची का दरवाजाखटखटाया। बुधवार को एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और थानेदार को रिश्वत के पैसों के साथ ऑन द स्पॉट दबोच लिया। टीम ने 15 मिनट तक उनके आवास की तलाशी ली और फिर उन्हें अपने साथ रांची ले गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728