कड़िया मुंडा से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करे पुलिस: भाजपा

Share

खूंटी। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आनंद कुमार के स्वागत में मंगलवार को तोरपा और तपकरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में तोरपा नगर भवन में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी मतभेद को भूलकर भाजपा के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मान सम्मान नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। अब एक एक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जायेगा और उनकी बातों को सुना जाएगा। आनन्द कुमार ने कहा कि यह समय भाषण का नहीं, काम करके दिखाने का है।

उन्होंने कहा कि हमें संगठित होकर नगर निकाय का चुनाव लड़ना है। आनेवाले समय में हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे। जिलाध्यक्ष ने पद्मभूषण कड़िया मुंडा से रंगदारी मांगे जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसमें संलिप्त अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए है, क्योंकि है पूरी तरह लोकतांत्रिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी मतभेद और मनभेद को भूलकर पार्टी और देश हित में काम करें।

जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां काम के आधार पर जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि आनंद कुमार के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष काफी अनुभवी हैं, इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। मौके पर कार्य समिति सदस्य रामानंद साहू, पूर्व जिला महासचिव शशांक शेखर राय, समिति सदस्य रामानंद साहू सहित अन्य शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930