Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम ने रांची जिले के झामुमो अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- जनभावना के साथ साकारात्‍मक कार्य करें कार्यकर्ता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय और साकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो की पहचान जनसंघर्ष और जनसेवा से जुड़ी रही है। इसी साकारात्मक सोच और जनभावना के साथ झामुमो कार्यकर्ता ठोस कार्य करें। कार्यकर्ता, समाज की समस्याओं के समाधान में हमेशा आगे बढें।

सोरेन सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में झामुमो रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की आहूत बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि समाज में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो झामुमो कार्यकर्ताओं को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। हेमंत ने कहा कि जनविश्वास को बनाए रखना ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं और जरूरतमंदों को लाभ दिलाने में सहयोग करें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्‍होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक ढांचे, प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी निर्देश दिया।

मौके पर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा सहित जिला और महानगर संयोजक मंडली के सदस्य, सभी प्रखंड समिति एवं वार्ड समितियों के पदा‍धिकारी मौजूद थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31