Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर खाजपुरा शिव मंदिर में भव्य दीपोत्सव, उप मुख्यमंत्री सम्राट भी हुए शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गौरवशाली भारतीय इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026’ के अंतर्गत शनिवार को पटना स्थित खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत संपन्न हुआ, जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहभागिता की।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया और भगवान शिव से बिहारवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 1000 वर्ष पूर्व बर्बर आक्रांता मुहम्मद गजनी द्वारा पवित्र सोमनाथ मंदिर को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया गया था, लेकिन भारत की आस्था और आत्मा को कभी पराजित नहीं किया जा सका।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज उसी गौरवशाली इतिहास को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और स्वाभिमान के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व विनाश की स्मृति नहीं, बल्कि सहनशीलता, विश्वास और सभ्यतागत आत्मसम्मान को नमन करने का प्रतीक है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर को सदियों तक उन आक्रमणकारियों द्वारा निशाना बनाया गया, जिनका उद्देश्य भक्ति नहीं, बल्कि विनाश था। इसके बावजूद प्रत्येक विध्वंस के बाद भक्तों और राष्ट्र के सामूहिक संकल्प से मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ। पुनरुद्धार का यह अटूट क्रम सोमनाथ को भारत की सभ्यतागत निरंतरता और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक बनाता है। आज सोमनाथ आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विमर्श और राष्ट्रीय स्मरण का केंद्र बन चुका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि यह पर्व उन वीरों की स्मृति में मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में 1000 दीपों का भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संरक्षक एवं विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दीपोत्सव के दौरान खाजपुरा शिव मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। एक हजार दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा, जिससे वातावरण पूर्णतः दिव्य, आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930