संजय सेठ ने रांची भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों का किया अभिनंदन

Share

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरगोड़ा स्थित सांसद कार्यालय में शुक्रवार को रांची जिला भाजपा के तीनों नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो उर्फ धीरज और रांची ग्रामीण पश्चिम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर रांची जिले के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह सुखद और सकारात्मक संकेत है कि रांची जिले में संगठन की कमान युवाओं के हाथों में सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों जिला अध्यक्ष अपनी ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य, भाजपा की विचारधारा और अंत्योदय की संकल्पना को धरातल पर उतारने में ये तीनों अध्यक्ष ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संवाद के दौरान संगठन से जुड़े अपने अनुभव भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा ही हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है और इन्हीं विचारों को लेकर राष्ट्रप्रथम के भाव से निरंतर आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन एवं भाजपा नेता हरविंदर सिंह बेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031