Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार सरकार का मेगा फेरबदल: 71 आईपीएस का तबादला, कुंदन कृष्णन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े पूरा लिस्ट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: नीतीश सरकार ने 9 जनवरी को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फैसले को बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. तबादले की इस सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी से लेकर एसएसपी लेवल के अधिकारी शामिल हैं.

सुनील कुमार बने एडीजी मुख्यालय
तबादले में सुनील कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें एडीजी मुख्यालय बनाया गया है. वहीं पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रीता वर्मा को अब महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कुंदन कृष्णन बने डीजी (ऑपरेशन)
एडीजी कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन) बनाया गया है. इसके साथ ही वे विशेष शाखा के डीजी का पद भी संभालते रहेंगे. वहीं एडीजी सह बिहार पुलिस अकादमी की निदेशक आर. मलार विजी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSP) के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

मद्य निषेध विभाग में बदलाव
एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन को अब मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का एडीजी बनाया गया है. सरकार का मानना है कि उनके नेतृत्व में शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

IG और DIG स्तर पर भी फेरबदल
कोसी क्षेत्र के आईजी मनोज कुमार को अब पटना मुख्यालय का आईजी बनाया गया है. साइबर क्राइम के डीआईजी संजय कुमार को बीएसएपी का आईजी नियुक्त किया गया है. वहीं, विवेकानंद को पूर्णिया क्षेत्र का आईजी, गया के एसएसपी आनंद कुमार को पटना का डीआईजी (विधि-व्यवस्था) और सारण के एसपी कुमार आशीष को कोसी क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.

साइबर क्राइम के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ विवेकानंद अब पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 जमालपुर के समादेष्टा पुष्कर आनंद अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 6 बेगूसराय के समादेष्टा होंगे। इनके पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19 बेगूसराय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर कार्यरत तौहीद परवेज अब पुलिस उप महानिरीक्षक आधुनिकीकरण होंगे। पूर्णिया रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल अब एससीआरबी में पुलिस उप महानिरीक्षक होंगे। मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एसपी आदित्य कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी बनाया गया है। बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष भारती अब मद्य निषेध एवं एएनटीएफ में पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। मिथिला क्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर स्वप्न गौतम मेश्राम अब पुलिस उपमहानिरीक्षक एससीआरबी होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वन पटना के समादेष्टा अवकाश कुमार को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। गयाजी के सीनियर एसपी आनंद कुमार अब पुलिस उप महानिरीक्षक लॉ एंड ऑर्डर पटना होंगे। सारण के एसपी कुमार आशीष का प्रमोशन कर दिया गया है। कुमार आशीष अब पुलिस उपमहानिरीक्षक कोसी क्षेत्र सहरसा होंगे। वहीं गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा रविरंजन कुमार अब पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याण होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस तीन बोधगया के समादेष्टा दीपक रंजन अब पुलिस उपमहानिरीक्षक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर होंगे। पटना के रेल एसपी इनामुल हक मेग़नू अब पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे, पुलिस क्षेत्र पटना होंगे।

वीकर सेक्शन और महिला कोषांग के एसपी आमिर जावेद अब कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। बिहार मानवाधिकार आयोग में एसपी अशोक कुमार सिंह अब बिहार मानवाधिकार आयोग के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। एसटीएफ के एसपी संजय कुमार सिंह अब पुलिस उपमहानिरीक्षक अभियान, एसटीएफ, पटना होंगे। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के एसपी राजीव रंजन वन अब पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रोविजनिंग पटना होंगे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी राकेश कुमार सिंह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 4 डुमरांव के समादेष्टा अजय कुमार पांडे अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। आतंकवाद निरोधी दस्ता के एसपी नीरज कुमार सिंह अब पुलिस उपमहानिरीक्षक अभियान विशेष कार्य बल होंगे। बगहा के एसपी सुशांत कुमार सरोज अब पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रैफिक पटना होंगे। सहायक पुलिस महानिरीक्षक पटना राजीव रंजन 2 अब पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार पटना होंगे। जमालपुर के रेल एसपी रमन कुमार चौधरी अब पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग पटना होंगे।

सिवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी अब पुलिस उपमहानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा होंगे। शिवहर के एसपी शैलेश कुमार सिंह अब पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय होंगे। अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस आरा के समादेष्टा सत्यनारायण कुमार अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, उत्तरी मंडल, मुजफ्फरपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। जबकि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 6 मुजफ्फरपुर के समादेष्टा रामाशंकर राय अब पुलिस उपमहानिरीक्षक ईएसआरएफ होंगे। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक सुशील कुमार अब पुलिस उपमहानिरीक्षक विधिक मामले एवं नियम पटना होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14 पटना के समादेष्टा दिल नवाज अहमद अब पुलिस उप महा निरीक्षक सह समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14 पटना होंगे।

एसटीएफ के एसपी संतोष कुमार अब किशनगंज के एसपी होंगे। अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी कांटेश कुमार मिश्रा अब एसएसपी मुजफ्फरपुर होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पांच के समादेष्टा जितेंद्र कुमार अब एसपी अररिया होंगे। साइबर अनुसंधान एवं अभियान के एसपी विनय तिवारी को गोपालगंज का एसपी बनाया गया है। भागलपुर के एसपी हृदय कांत अब आतंकवाद निरोधी दस्ता पटना के एसपी होंगे। मुजफ्फरपुर के एसपी एसएसपी सुशील कुमार अब गयाजी के एसएसपी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8 बेगूसराय के समादेष्टा विद्यासागर अब रेल एसपी, जमालपुर होंगे। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, ट्रैफिक, पटना अनंत कुमार राय अब रेल एसपी पटना होंगे।

अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी प्रमोद कुमार यादव भागलपुर के एसएसपी होंगे। जहानाबाद के एसपी विनीत कुमार अब सारण के एसएसपी होंगे। अरवल के एसपी मनीष कुमार अब विशेष शाखा में एसपी होंगे। वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वन पटना का समादेष्टा बनाया गया है। किशनगंज के एसपी सागर कुमार अब एसपी ट्रैफिक पटना होंगे। अनुसंधान नियंत्रण कक्ष के एसपी वैभव शर्मा को साइबर अनुसंधान एवं अभियान में एसपी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 के समादेष्टा पूरण कुमार झा सिवान के एसपी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19 की समादेष्टा नवजोत सिमी अब अरवल की एसपी होगी। दरभंगा ग्रामीण एसपी आलोक अब अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी होंगे। इसी प्रकार लखीसराय के एसपी अजय कुमार अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पांच, पटना के समादेष्टा होंगे।

अररिया के एसपी अंजनी कुमार अब विशेष कार्य बल में एसपी होंगे। बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी रवीश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13, दरभंगा का समादेष्टा बनाया गया है। गयाजी के सिटी एसपी रामानंद कौशल अब बगहा के एसपी होंगे। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित अब लखीसराय के एसपी होंगे। भागलपुर के सिटी एसपी शुभांक मिश्रा को शिवहर का एसपी बनाया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस आरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना ग्रामीण के एसपी अपराजित अब जहानाबाद के एसपी होंगे। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे एसपी विक्रम सिहाग अब एसपी वैशाली होंगे। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार अब गयाजी के सिटी एसपी होंगे। पटना के एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर मोहिबुल्लाह अंसारी अब मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी होंगे। गयाजी के शेरघाटी के एसडीपीओ शैलेंद्र सिंह अब भागलपुर के सिटी एसपी होंगे। विक्रम के एसडीपीओ संकेत कुमार अब एसडीपीओ तारापुर, मुंगेर होंगे।

अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक एसपी दिव्यांजलि जायसवाल अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लॉ एंड ऑर्डर, पटना होगी। जबकि बेगूसराय की बलिया की एसडीपीओ साक्षी कुमारी अब एसडीपीओ गोगरी, खगड़िया होंगी। वही आईपीएस में प्रोन्नति पाने वाले एसडीआरएफ के समादेष्टा राजेश कुमार अब एसडीआरएफ, पटना के समादेष्टा होंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930