Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खूंटी में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रक में घुसी कार, हादसे में आरसी चर्च के फादर सहित दो की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

खूंटी। खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा बाजार टांड़ के पास बुधवार की रात लगभग 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में डोड़मा विशुनपुर के फादर सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में आरसी चर्च के फादर सुशील प्रवीण तिड़ू और डोड़मा गांव के सुनील भेंगरा शामिल हैं। इस हादसे में जॉनसन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार फादर जॉनसन भेंगरा, फादर सुशील प्रवीण तिड़ू और सुनील भेंगरा तोरपा से डोड़मा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान डोड़मा बाजार टांड के पास उनकी कार ने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, खूंटी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने फादर सुशील प्रवीण तिड़ू और सुनील भेंगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फादर जॉनसन भेंगरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930