Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन खरीदारी का दौर लंबा नहीं चल सका। थोड़ी देर बाद ही बिकवाल बाजार पर हावी हो गए, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.08 प्रतिशत से लेकर 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.16 प्रतिशत से लेकर 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,618 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,100 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,518 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 183.12 अंक की कमजोरी के साथ 84,778.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 5 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर 84,965.27 अंक तक पहुंच गया, लेकिन तेजी का ये दौर टिक नहीं सका। थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 84,678.85 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 205.50 अंक की गिरावट के साथ 84,755.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 34.25 अंक टूट कर 26,106.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से ये सूचकांक उछल कर 26,133.20 अंक के स्तर तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी 26,049.85 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 85.90 अंक की कमजोरी के साथ 26,054.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 102.20 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,961.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 37.95 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,140.75 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31