Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम हेमंत सोरेन का नव वर्ष पर शुभकामना संदेश, युवा झारखंड को 2050 तक समृद्ध बनाने का लक्ष्य

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष 2026 की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नव वर्ष 2026 का आगमन केवल एक नए वर्ष की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर पुरुखों के सपनों के सोना झारखण्ड के निर्माण की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने वर्ष 2025 में झारखण्ड राज्य निर्माता दिशाेम गुरुजी शिबू सोरेन और महान आंदोलनकारी रामदास सोरेन सशरीर छोड़कर प्रकृति की गोद में समा गए। आज वह प्रकृति की गोद से हमें आशीर्वाद दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड ने बीते वर्षों में संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं की एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में राज्य के नागरिकों, विशेषकर आदिवासी, मूलवासी, किसान, श्रमिक, महिलाओं और युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। हमने सामाजिक न्याय, जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। अब युवा झारखण्ड का लक्ष्य और अधिक स्पष्ट है । 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और सतत झारखण्ड का निर्माण।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि इस संकल्प के साथ अबुआ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी-रोजगार-स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, तथा स्थानीय समुदायों के अधिकार और सम्मान को केंद्र में रखकर नीतियां और कार्यक्रम आगे बढ़ाएगी। झारखंड रूपी विशाल वृक्ष की जड़ों को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता रही है। विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। यही हमारी प्रतिबद्धता भी है।

यह युवा झारखंड आने वाले 25 वर्षों के लिए एक साझा विजन के साथ आगे बढ़े और 2050 तक झारखण्ड, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, यही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31