Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंधु तिर्की ने कहा- संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आपसी समन्वय और निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित शिष्टाचार मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहीं। चाईबासा परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस बैठक में जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु भी उपस्थित रहे। नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है और संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपने जनाधार को और व्यापक करेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930