Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच  मुठभेड़ जारी, एक माओवादी ढेर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अंतर्गत इन्द्रावती क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज शुक्रवार सुबह मुठभेड़ जारी है। एक नक्सली की मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने शव और मौके से हथियार बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने पुलिस नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि की है। नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर जिला बीजापुर से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी ) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

शुक्रवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच अचानक आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हो गई।जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि अभियान के पूर्ण होने के बाद ही मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी, बरामदगी और संभावित परिणामों को साझा किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आम नागरिकों से जंगल क्षेत्र की ओर न जाने की अपील की गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031