Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 से, एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी। वह 28 दिसंबर को रांची पहुंचेंगी और आगमन के बाद रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति 29 दिसंबर को जमशेदपुर जाएंगी, जहां वह एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और भाषा की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया जाएगा। जमशेदपुर से वापसी के बाद राष्ट्रपति रांची लौटकर लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति 30 दिसंबर को गुमला जिले के रायडीह में आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 और 29 दिसंबर को रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930