Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के सवाल पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया। रैली में कांग्रेस नेताओं ने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए कहा कि सरकार और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से जनता के वोट के अधिकार पर चोट की जा रही है।

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में देश के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, गौरव गोगोई, महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा देश को बचाने वाली नहीं है और भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा गरीबों को फिर से गुलाम बनाना चाहते हैं। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई थी और आज संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश चले जाते हैं और सदन में सवालों के जवाब नहीं देते। कांग्रेस चुनाव हार सकती है, लेकिन उसकी विचारधारा जिंदा है, जबकि भाजपा एक चुनाव हारते ही खत्म हो जाएगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य को सबसे जरूरी बताया था और भारतीय परंपरा में ‘सत्यमेव जयते’ तथा ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की रही है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि आरएसएस की सोच में सत्य नहीं, बल्कि शक्ति को प्राथमिकता दी जाती है। आज देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है और कांग्रेस सत्य के रास्ते पर चलते हुए वर्तमान सरकार को सत्ता से हटाएगी। कुछ चुनाव आयुक्त भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सरकार ने उन्हें बचाने के लिए कानून बदला है। वोट चोरी संविधान पर हमला है और कांग्रेस इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संसद में जब मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो सरकार ने इस पर चर्चा से बचने की कोशिश की। पिछले आम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया, कांग्रेस के बैंक खाते बंद किए गए और भ्रष्टाचार के नाम पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। जो लोग दबाव नहीं झेल पाए, वे भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर साफ हो गए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज भाजपा को चुनाव आयोग की जरूरत है, क्योंकि उसके बिना वह चुनाव नहीं जीत सकती। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पूरा विपक्ष कह रहा है कि उसे चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के हर चरण को संदिग्ध बना दिया गया है और सरकार ने देश की लगभग हर संस्था को अपने सामने झुका दिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की जनता को सबसे बड़ा अधिकार वोट का दिया है। भाजपा वोट चोरी के जरिए 140 करोड़ लोगों की आवाज दबाना चाहती है। राहुल गांधी ने पदयात्रा से लेकर संसद तक आम लोगों के वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई लड़ी है और कांग्रेस इस अधिकार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। चुनाव प्रक्रिया में की जा रही गड़बड़ियां लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार वोट चोरी के सबूत पेश किए हैं, लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। बीएलओ आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। देश को इसका जवाब चाहिए कि किसान और नौजवान महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता अब हर बूथ पर वोट चोरी रोकने के लिए खड़े होंगे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पूरे देश में चर्चा है कि भाजपा ने वोट चोरी के माध्यम से चुनावों को प्रभावित किया है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जहां सभी की बात सुनी जाती है और किसी एक व्यक्ति का फरमान नहीं चलता। उन्होंने कहा कि पार्टी में फैसले विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जनता का विश्वास तभी बनेगा जब उन्हें भरोसा हो कि वे अपनी सरकार और जनप्रतिनिधि खुद चुन रहे हैं। चुनाव आयोग से जुड़े घटनाक्रमों ने अविश्वास की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर बड़ा हमला बताते हुए कहा कि कांग्रेस वोट की रक्षा की इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031