Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में 1 करोड़ नौकरी का रोडमैप तैयार! जाने सीएम ने किन 3 नए विभागों में बांटी बड़ी जिम्मेदारी?

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में कैबिनेट से पास हुए तीन नए विभागों का बंटवारा कर दिया है। इन नवगठित विभागों को तीन अलग-अलग मंत्री संभालेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किस मंत्री के हिस्से में कौन सी नई जिम्मेदारी आई है।

इस बंटवारे की एक खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन में से एक विभाग—सिविल विमानन विभाग—की जिम्मेदारी अपने पास यानी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में रखी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किस मंत्री को कौन सी नई कमान मिली?
सुनील कुमार (JDU): जो पहले से शिक्षा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा संभाल रहे थे, अब उन्हें नवगठित उच्च शिक्षा विभाग की कमान भी सौंपी गई है।

संजय सिंह ‘टाइगर’ (BJP): श्रम संसाधन विभाग देख रहे संजय सिंह को अब युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अरुण शंकर प्रसाद (BJP): इन्हें पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरेंद्र मेहता (BJP): ये डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्रिमंडल सचिवालय की अधिसूचना में बताया गया है कि यह पुनर्विभाजन प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

सीएम नीतीश ने क्यों बनाए तीन नए विभाग?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन तीन नए विभागों के गठन का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अगले 5 वर्षों (2025-30) में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें बड़े पैमाने पर कौशल विकास का प्रशिक्षण देना आवश्यक है। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, और नागर विमानन विभाग का गठन किया गया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को उद्यमिता के अवसर प्रदान करने और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930