बक्सर में पुलिस मुखबिरी के संदेह में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में फेंका एसिड, 4 झुलसे

Share

बक्सर :   बिहार के  बक्सर सोहनी पत्ती के सिविल लाइन मोहल्ले में मुखबिरी के शक में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के दौरान किसी के द्वारा एसिड अटैक कर दिया गया। एसिड के चपेट में आने से चार युवक जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चारों युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

बक्सर शहर का सिविल लाइन मोहल्ले में सतीश वर्मा सोने चांदी की दुकान चलाते हैं। सोमवार को टाउन थाना पुलिस उनके दुकान के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देख आपराधिक तत्व उस समय भाग निकले थे। बताया जा रहा है कि आपराधिक तत्व दुकानदार को मुखबीर समझ उनसे लड़ाई करने मंगलवार को पहुंच गए। सुबह में दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ जिसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी। मंगलवार को हुए गाली गलौज की सूचना पुलिस को देने से गुस्साए अपराधिक तत्व दुबारा दोपहर में दुकान पर पहुंच गए। अपराधिक तत्वों ने दुकानदार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने एसिड से अटैक कर दिया। एसिड के चपेट महीने से मारपीट करने पहुंचे युवकों में से एक बिट्टू रजक और दुकानदार परिवार का एक लड़का माही वर्मा के साथ आदित्य सिंह और राज चौहान जख्मी हो गए। चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर एसिड फेंकने का आरोप लगा रहे थे।घटना के सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से घटना के जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों पक्षों के बीच पूर्व से आपसी भी बात चल रहा था। मारपीट के दौरान किसी के द्वारा एसिड फेंका गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728