Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किशनगंज में निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2.50 लाख रिश्वत लेते पकड़ा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज : निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. जमीन का लगान निर्धारण करने के नाम पर लाखों रुपए घूस की मांग की गई थी. शिकायत मिलने पर जांच के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की है.

सीमांचल जिला किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के निवासी आवेश अंसारी द्वारा विगत दिनों निगरानी विभाग पटना को शिकायत किया गया था कि किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान द्वारा जमीन का लगान निर्धारण करने के नाम पर लाखों रुपए का रिश्वत की मांग की गई थी जिस पर अमल करते हुए शिकायतकर्ता आवेश अंसारी से ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की 7 सदस्यों वाली टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों हाथ गुलाबी करने के बाद धर दबोची है. इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में रिश्वत के प्रति खोफ देखी जा रही है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

 निगरानी टीम में शामिल अधिकारी में DSP विनोद कुमार पांडे ने संवाददाता से बताया कि पकड़े गये अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान के विरुद्ध शिकायत किया गया था जिस पर कार्रवाई करते हुए आज नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है. टीम में शामिल अन्य कर्मचारियों में राजीव कुमार सब इंस्पेक्टर, विनोद सिंह, गणेश कुमार, अनुज कुमार शामिल थे और यह अधिकारी गिरफ्तार कर्मचारी राजदीप पासवान को पटना ले जाने की तैयारी कर रहे थे.

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031