सीतामढ़ी पुलिस ने हत्या मामले के मास्टरमाइंड शख्स को किया गिरफ्तार

Share

सीतामढ़ी :  जिला पुलिस ने हत्या मामले के मास्टर माइंड शख्स को गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया है. पकड़े गये आरोपी के पास से पिस्टल जब्त किया गया है.

 मामले में ए एस पी सुनीता कुमारी ने बताया कि 30 सितंबर को चोरौत थाना क्षेत्र में सी एस पी संचालक श्रवण कुमार की गोली मार कर हत्या कर दिया गया. पुलिस अनुसंधान में कुल छह अपराधियों को इस मामले में शामिल पाया गया जिसके आलोक में महानंदा,मुकेश एवं सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वहीं रंजन पाठक,विमलेश कुशवाहा,अमन कुमार एवं मनीष पाठक पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. पुलिस ने अपने तफ्तीश में पाया कि हत्या की इस घटना में मास्टरमाइंड व लाइनर , सेटर के रूप में अहम भूमिका इंद्रजीत राय है जो कि पुलिस गिरफ्त से बाहर है. काफी मशक्कत के बाद पुपरी पुलिस ने पुपरी थाना क्षेत्र के मिथिला रिसॉर्ट के पास से इंद्रजीत राय को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद भी कर लिया.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728