Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखंड के युवाओं को दी सौगात, 9000 को मिली सरकारी नौकरी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची   :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में समारोह में लगभग 9 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इसके साथ ही सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ का जश्न भी मनाया. मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में हजारों युवा जुटे थे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार लगातार झारखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में राज्य सरकार ने कुल 16000 नौकरियां देकर रोजगार के नये अवसर खोले. इसमें 9 हजार सरकारी और 8 हजार से अधिक निजी नौकरी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मैं उन सभी युवाओं का स्वागत करता हूं, जो आज सरकारी सेवा में शामिल हुए हैं. आपका चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर हुआ है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य राज्य स्तरीय समारोह में करीब 9 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे. समारोह में राज्यभर से आए नवचयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की भारी भीड़ थी.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है. क्योंकि विपक्ष की लगातार बाधाओं और कानूनी अड़चनों के बावजूद सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है. उन्होंने कहा, “ विपक्ष ने हर मोड़ पर अफवाहें फैलाई,नियुक्तियों पर सवाल उठाए, कोर्ट-कचहरी का सहारा लेकर अड़ंगे लगाने की कोशिश की. लेकिन मैंने दृढ़ता से काम करते हुए हजारों युवाओं के सपनों को पंख दिया.”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930