उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में रांची में मनाया गया 75वां संविधान दिवस

Share

रांची :    भारत का संविधान लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) पर बुधवार को रांची में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया. रांची जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित पोर्टिको में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया. कार्यक्रम में  उप विकास आयुक्त रांची,  सौरभ भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता,  रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA, सह जिला कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी,  मोनी कुमारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुदेश कुमार,  जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रामगोपाल पांडेय, एल.आर. डी.सी., मुकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, राजेश कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उर्वशी पांडेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सुरभि सिंह एवं जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.

  इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “भारतीय संविधान न केवल एक दस्तावेज है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक है. संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को हमें अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करना चाहिए.”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930