Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 30  नवंबर को वनडे क्रिकेट मैच हेतु तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ी पहुंचे रांची

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची :   30  नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए रांची में खिलाड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा अभी-अभी रांची पहुंचे हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा. इसको लेकर आज से खिलाड़ियों का आना शुरु हो गया है. अभी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, तिलक वर्मा और  प्रसिद्ध कृष्णा रांची पहुंचे हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के आगमन को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. रांची पुलिस के द्वारा एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम तो किए ही हैं. साथ ही खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल पहुंचने के लिए विशेष कारकेड का इंतजाम किया गया है.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930