मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने संभाला अपना पदभार, कहा-पुनौराधाम में भव्य मंदिर का निर्माण समय से बनेगा

Share

पटना :    बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मंगलवार को अपने विभाग में कार्यभार संभाला लिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा है कि यह आम धारणा है कि बिहार में पर्यटक कम आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. हम पर्यटकों की संख्या के मामले में देश में टॉप 10 राज्यों में आते हैं. इसे आगामी 5 सालों में टॉप-5 में आने का लक्ष्य रखा गया है.

विभागीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में 6.60 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटक बिहार पहुंचे थे. वहीं इस साल सितंबर तक 5.10 करोड़ से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक बिहार आ चुके हैं.

 पर्यटन मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रगति यात्रा के मध्य पर्यटन विभाग से जुड़ी बहुत योजनाएं स्वीकृत हुई है. इस पर काम चल रहा है. उन सभी योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने की जिम्मेवारी रहेगी. मंत्री ने कहा माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य मंदिर,सोनपुर हरिहरक्षेत्र कॉरिडोर,गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर,महाबोधि कॉरिडोर,बोधगया मेडिटेशन सेंटर ये सारी परियोजनाएं समय से पूरी होगी. उन्होंने कहा विशेषकर माता सीता की जन्मस्थली में स्वीकृत मंदिर परिसर को समय से पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही राजधानी पटना,राजगीर,नालंदा एवं वैशाली में फाइव स्टार होटलों का निर्माण कराना विभाग का उद्देश्य है.

 

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930