जेएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विनय शाह को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share

रांची :   जेएसएससी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड विनय शाह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर रांची लाया है. रांची लाने के बाद आरोपी को शनिवार को सीआईडी की विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया. इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है.

 बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले के आरोपी विनय शाह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. वह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची का रहनेवाला है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वो यूपी के शाहपुर की हनुमंत नगर कॉलोनी में अपनी पहचान छिपाकर रहता था.

जांच में पता चला है कि वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए नेपाली सिम कार्ड का प्रयोग कर रहा था. जांच में यह बात सामने आई है कि विनय शाह ने रांची के जेड स्क्वायर होटल में अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर पूरे पेपर लीक की योजना को अंतिम रूप दिया था.

विनय शाह ने अपने साझेदारों मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित और संदीप त्रिपाठी के साथ पेपर लीक की पूरी साजिश रची थी. मामले में पहले ही आईआरबी  के लगभग एक दर्जन जवानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. विनय शाह की गिरफ्तारी इस बड़े आपराधिक नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930