Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने 80 नई पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, बिहार में सभी 1065 बसों में शुरू हुई ई-टिकटिंग सुविधा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को ध्यान में रखते हुए 80 नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के तहत राज्यभर में संचालित की जाएंगी, कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग परिसर में किया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने BSRTC की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा की भी औपचारिक शुरुआत की, अब यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी और वे डिजिटल माध्यम से भी टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम राज्य में सार्वजनिक परिवहन को अधिक तकनीकी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बसों के रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने खुद इन बसों का निरीक्षण किया और उनमें मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। इन पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज़ से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, और महिला कंडक्टरों की तैनाती शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।

पिंक बस सेवा से महिलाओं को शहरों के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में निर्भय होकर यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं कुमार रवि, और राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930