— भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन कर जताया आक्रोश
पटना, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को बिहार भारतीय जनता पार्टी ने पटना में प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतले को थप्पड़ मारकर विरोध जताया और बाद में उसमें आग लगा दी। उनके हाथों में कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में नारे लिखी तख्तियां और पोस्टर भी थे।
भाजपा कार्यालय से डाक बंगला चौराहे तक निकाला प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश पार्टी कार्यालय के पास बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारी आयकर गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे तक पहुंचे। वहां कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक एवं मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को बताया मर्यादा के विरुद्ध
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने खरगे की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की राजनीति से असहमति हो सकती है, लेकिन उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था। सरावगी ने दावा किया कि उनके गृह जिले दरभंगा में भी इस तरह की टिप्पणी की गई थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मंच से प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दशकों पहले दिवंगत हो चुके व्यक्ति के प्रति ऐसी टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध है।
कांग्रेस और महागठबंधन पर साधा निशाना
संजय सरावगी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता द्वारा नकारे जाने के कारण इन दलों की हताशा उनके बयानों में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंचों पर जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अमर्यादित टिप्पणियों के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करते हैं। उनके पद की गरिमा के साथ-साथ उनके परिवार के प्रति भी सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सरावगी ने पूर्व में प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल किए गए ‘मौत का सौदागर’ और ‘नीच’ जैसे शब्दों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर किसी के परिवार के प्रति मर्यादा का उल्लंघन उचित नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
कई विधायक और प्रदेश पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, निशा सिंह, गायत्री देवी, निवेदिता सिंह, जनक राम, कविता पासवान, राम नारायण मंडल, कृष्ण कुमार ऋषि, विजय खेमका और राजू सिंह शामिल हुए।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक, सरोज रंजन पटेल तथा पटना महानगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित पार्टी के अनेक प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने खरगे की कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।
खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में पटना की सड़कों पर उतरी भाजपा, संजय सरावगी के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Share

TAGS:# Kharge's comment, #bihar, #bjp, #congress, #Sanjay Saraogi, Patna
Share this article
Kriyansh
Kriyansh
बिहार से थाईलैंड का सफर होगा आसान, गयाजी-बैंकॉक के बीच इंडिगो की नॉन-स्टॉप विमान सेवा शुरू, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में पटना की सड़कों पर उतरी भाजपा, संजय सरावगी के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
सम्राट चौधरी ने कैमूर में अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया उद्घाटन, कहा- सनातन संस्कृति और जनसहभागिता से साकार होगा विकसित भारत व समृद्ध बिहार का संकल्प
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर बिहार सरकार सख्त, छह सीओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई, किशनगंज के दो अधिकारी भी घेरे में
नीलम देवी से छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, अनंत सिंह को एक और झटका; बंगले पर भी लटकी तलवार!
अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों में दो रंग, कहीं विरोध प्रदर्शन तो कहीं आतिशबाजी कर बांटी मिठाई