महासप्तमी पर मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Share

पटना। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बिहार में भक्ति और उल्लास का माहौल है। महासप्तमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राजधानी पटना के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बिहारवासियों के कल्याण, राज्य में शांति और खुशहाली तथा प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

पटना के प्रमुख पूजा पंडालों में किए दर्शन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जगदेव पथ स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति (मून क्लब), बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भद्र काली मंदिर और बोरिंग रोड चौराहे के पूजा पंडाल में पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, ताकि बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।

भाजपा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख और बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इसके अलावा पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, संबंधित पूजा समितियों के आयोजक, कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

प्रदेशवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महासप्तमी के मौके पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक गतिविधियों के बीच राजधानी में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031