दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में कियारा-सिद्धार्थ, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Share

—बेटी सरायाह के साथ तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी, बॉलीवुड सितारों और फैंस ने दी बधाइयां

मुंबई, 07 अक्टूबर । बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर साझा कर यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की। तस्वीर में दोनों अपनी बेटी सरायाह के साथ नजर आ रहे हैं। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

खास अंदाज में साझा की खुशखबरी

कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक बार फिर सबसे महान उपहार से नवाजे गए हैं, हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।”

तस्वीर में दोनों अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में बुने हुए छोटे बच्चों के जूते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के जरिए ही उन्होंने परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने की खुशी प्रशंसकों के साथ साझा की।

पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा से मिलता-जुलता अंदाज

कियारा और सिद्धार्थ की इस पोस्ट की खास बात यह है कि इसका अंदाज उनकी पहली बेटी के जन्म की घोषणा से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। इस वजह से भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच पोस्ट को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक निजी रखा है और परिवार से जुड़े खास पलों को ही सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

करण जौहर समेत कई सितारों ने दी बधाई

कपल की इस खुशखबरी पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। करण जौहर ने सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाले इमोजी के जरिए दोनों को प्यार और शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, रिया कपूर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी कियारा और सिद्धार्थ को बधाई दी।

2023 में हुई थी कियारा-सिद्धार्थ की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी की थी। शादी के बाद दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शामिल हो गए। दोनों अक्सर अपने काम और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर बेहद कम जानकारी सार्वजनिक करते हैं।

2025 में पहली बार बने थे माता-पिता

शादी के करीब दो साल बाद 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों ने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते रहे हैं।

अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच खुशी और उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031