रांची में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन और लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Share

—आदित्य साहू बोले- विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प

रांची, 07 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को पूरे देश के साथ झारखंड में भी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। रांची के ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री का संदेश सुनकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

संकल्प सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना। संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों, देश के विकास और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सेवा ज्योति के साथ निकली यात्रा

संकल्प सभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद ढोल-मांदर के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस हरमू चौक पहुंचा, जहां सेवा ज्योति प्रज्वलित कर चौक को ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ के रूप में समर्पित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक ढोल-मांदर की धुन के बीच कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों ने देश को नई दिशा दी : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। आज देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

आदित्य साहू ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन और उनकी कार्यशैली करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा बताया।

सभी जिलों में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झारखंड के सभी जिलों में किया गया। विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने एक साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर काम करने का संकल्प लिया।

‘विकसित भारत’ को जन-जन का संकल्प बनाने पर जोर

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की यात्रा को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद अजय मारू, हेमंत दास, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, सीमा शर्मा, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और गंगोत्री कुजूर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031