मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Share

भागलपुर, 10 सितंबर । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपनी दिवंगत माताजी एवं तारापुर की पूर्व विधायक पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित तारापुर के बीएड कॉलेज, पार्वती नगर पहुंचे और स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पुष्पांजलि अर्पित कर किया मां को याद

मुख्यमंत्री ने अपनी मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. पार्वती देवी को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्व. पार्वती देवी का जीवन और उनके दिए संस्कार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी पुण्य स्मृतियां परिवारजनों और शुभचिंतकों के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।

पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने भी अर्पित किए पुष्प

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री ईं. कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930