बिहार में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार; विवेक मैत्रेय बने निदेशक खेल

Share

पटना, 04 सितंबर । बिहार सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार को लेकर अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नए पदों पर पदस्थापित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार

अधिसूचना के अनुसार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवीन कुमार के पास विशेष सचिव के पद के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार है।

कुन्दन कुमार बियाडा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

इस व्यवस्था के तहत उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार को बियाडा के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके पास मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार फाउंडेशन और आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार (आइडा) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

विवेक रंजन मैत्रेय बने निदेशक खेल

अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विवेक रंजन मैत्रेय का तबादला करते हुए उन्हें निदेशक, खेल के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस व्यवस्था के बाद राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन को निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क अनिल कुमार को स्थानांतरित कर बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके पास बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था।

अभिषेक पलासिया बने शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के एमडी

पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अभिषेक पलासिया का भी तबादला किया गया है। उन्हें बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पलासिया अगले आदेश तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार श्रीकान्त खाण्डेकर को

मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गुंजन सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री सचिवालय की संयुक्त सचिव गुंजन सिंह को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अगले आदेश तक इन दोनों पदों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930