श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया इंडिगो विमान, 200 यात्री और क्रू बाल-बाल बचे

Share

श्रीनगर, 04 सितंबर । श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक खंभे से टकरा गई। हादसे के समय विमान में करीब 200 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंचा था।

पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया विमान

मिली जानकारी के अनुसार, विमान को पार्किंग बे में खड़ा किए जाने के दौरान यह घटना हुई। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से विमान से उतारा गया। घटना के बाद किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

VDGS का हिस्सा था टक्कर वाला खंभा

जिस खंभे से विमान टकराया, वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) का हिस्सा है। यह सिस्टम विमान को पार्किंग बे में सही स्थिति तक पहुंचाने और सुरक्षित तरीके से पार्क करने में पायलट की मदद करता है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद विमान के खंभे से टकराने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पार्किंग के दौरान विमान VDGS के खंभे से किस वजह से टकराया।

जांच पूरी होने के बाद ही विमान को हुए संभावित नुकसान और हादसे के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एयरपोर्ट का संचालन सामान्य

श्रीनगर एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, घटना का एयरपोर्ट संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। फिलहाल एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और सभी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031