भाजपा मुख्यालय में आज दिनभर बैठकों का दौर, नितिन नवीन ने नई टीम की परिचय बैठक से की शुरुआत; ‘मोदी 25’ अभियान और संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

Share

नई दिल्ली, 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में शनिवार को संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनभर अहम बैठकों का दौर जारी रहेगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में तीन महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इनमें नई टीम का परिचय, संगठनात्मक रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी।

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई नई टीम की बैठक

बैठकों की शुरुआत भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक से हुई। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम के साथ पहली परिचय बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई।

बैठक में 65 नए पदाधिकारियों के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारी भी मौजूद हैं। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और संगठन में भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, मंत्री संदीप पाठक और कविता पाटीदार के अलावा सौदान सिंह, तरुण चुग, सतीश पूनिया और विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

‘मोदी 25’ अभियान पर होगी अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जाने वाले ‘मोदी 25’ अभियान को लेकर भी अहम बैठक होगी। इसमें देशभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अभियान के तहत देशभर में होने वाले कार्यक्रमों और संगठन की भूमिका को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

शाम करीब छह बजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्षों, संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31