बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एनडीपीएस मामले में नाम हटाने के लिए मांगी थी रकम

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 20 अगस्त । पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

बताया गया कि बंदगांव थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपित का नाम हटाने और केस में मदद करने के एवज में थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले आरोप की सत्यता का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

तय योजना के तहत शिकायतकर्ता गुरुवार को रिश्वत की रकम लेकर थाना प्रभारी के पास पहुंचा। जैसे ही मनीष कुमार ने 15 हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम थाना प्रभारी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031