Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पोखना के किसान पुत्र अरविंद महतो ने रचा इतिहास, JPSC में 41वीं रैंक लाकर बने DSP

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DESK : बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव पोखना के रहने वाले अरविंद महतो ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरविंद ने अपने पहले ही प्रयास में 41वीं रैंक हासिल कर झारखंड पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद के लिए चयनित हुए हैं।

अरविंद ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही पुलिस सेवा में जाने का सपना देखा था, वे अक्सर अखबारों में बोकारो और आसपास के इलाकों में नक्सली घटनाओं की खबरें पढ़ते थे जिससे समाज में बदलाव लाने की इच्छा उनके मन में पैदा हुई। उन्होंने तभी ठान लिया था कि एक दिन वे पुलिस अफसर बनकर समाज की सेवा करेंगे। अरविंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखना से प्राप्त की। दसवीं की पढ़ाई रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय, महुदा से पूरी की, जबकि 12वीं चास महाविद्यालय से की, इसके बाद उन्होंने रांची कॉलेज से 2020 में इतिहास विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और गोल्ड मेडलिस्ट भी बने।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अरविंद ने बताया कि उन्होंने JPSC की तैयारी ग्रेजुएशन के दौरान ही रांची में शुरू कर दी थी, वे रोजाना 8 से 9 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करते थे और ऑनलाइन स्टडी प्लेटफॉर्म्स की मदद से भी अपनी तैयारी को धार दी। अपनी सफलता का श्रेय अरविंद ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने स्कूल के गणित शिक्षक को दिया। उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके। अरविंद के पिता द्रिनाथ महतो पेशे से किसान हैं और माता हवाईमनी महतो आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। अरविंद ने हिंदी माध्यम के छात्रों को सलाह दी कि वे अंग्रेजी भाषा से डरें नहीं बल्कि आत्मविश्वास के साथ निरंतर अभ्यास करें। साथ ही उन्होंने टाइम मैनेजमेंट और रिवीजन को सफलता की कुंजी बताया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31