झारखंड में JSLPS कर्मियों को बड़ी सौगात, नई HR पॉलिसी से बढ़ेगा वेतन और भत्ते; 1300 नए पद सृजित कर रोजगार के अवसर बढ़ाएगी सरकार

Share

रांची, 06 अगस्त । झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों के लिए लंबे इंतजार के बाद नई मानव संसाधन (एचआर) पॉलिसी लागू कर दी गई है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर लागू इस नीति से करीब 1300 अतिरिक्त पदों का सृजन होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और संस्था की कार्यक्षमता में सुधार होगा।

रोजगार और कार्यक्षमता को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नई एचआर पॉलिसी जेएसएलपीएस कर्मियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण आजीविका कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

वेतन में 60% तक वृद्धि

नई पॉलिसी के तहत एल-5 से एल-8 स्तर के कर्मियों के वेतन में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा लैपटॉप और संचार भत्ते में भी वृद्धि की गई है, जिससे कर्मचारियों को कामकाज में सहूलियत मिलेगी।

पहली बार मिलेंगे नए भत्ते

इस पॉलिसी में पहली बार शिक्षा भत्ता और व्यावसायिक विकास भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही कर्मचारी अब स्वास्थ्य संबंधी खर्च के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये तक का दावा कर सकेंगे।

बीमा कवर और ग्रेच्युटी का लाभ

मंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पात्र कर्मियों को ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा। समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये किया गया है, जबकि समूह मेडिक्लेम बीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।

क्षेत्र भ्रमण भत्ते में भी बढ़ोतरी

नई नीति के तहत प्रखंड स्तर के कर्मियों के क्षेत्र भ्रमण भत्ते में वृद्धि की गई है। वहीं जिला स्तर के कर्मियों को भी अब क्षेत्र भ्रमण भत्ता देने का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि यह नीति कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे न केवल उनका आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा दायरा बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930