सर्राफा बाजार में सोने के भाव स्थिर, चेन्नई में 350 रुपये तक की तेजी

Share

नई दिल्ली, 04 अगस्त। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला। बाजार में सोना लगभग सपाट स्तर पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, चेन्नई में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 320 से 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, देश के अन्य प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये से 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

चांदी के भाव में भी स्थिरता

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,510 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,132,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • भोपाल: 24 कैरेट सोना 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पटना: 24 कैरेट सोना 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ: 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम

दक्षिण और पूर्वी बाजारों में भी स्थिरता

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है और निवेशक अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930