Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरायकेला में बड़ा हादसा: असंगी चेक डैम में डूबने से NIT जमशेदपुर के छात्र की मौत, NDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित असंगी चेक डैम में नहाने के दौरान एनआईटी जमशेदपुर के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मेटलर्जी विभाग के चार वर्षीय बीटेक छात्र मीर हसन तनवीर के रूप में हुई है। घटना के बाद सोमवार सुबह से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने छात्र की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया।

नहाने के दौरान हुआ हादसा, तलाश में जुटी NDRF टीम

जानकारी के अनुसार, रविवार को मीर हसन तनवीर अपने साथियों के साथ असंगी चेक डैम पहुंचे थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू कर दी।

घटना के बाद NIT छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

छात्र के डूबने की घटना के बाद एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों में आक्रोश फैल गया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई मांगें रखीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मृतक छात्र के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, तेज गति से सर्च अभियान चलाने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि असंगी चेक डैम में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। छात्रों का कहना है कि पिछले छह महीनों में यहां तीन से चार बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छात्रों ने आरोप लगाया कि चेक डैम क्षेत्र में न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग है, न ही चेतावनी बोर्ड और लाइफगार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से की स्थायी व्यवस्था की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी चेक डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में युवक यहां नहाने पहुंचते हैं, लेकिन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चेक डैम क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी संकेतक और निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31