वंदे मातरम् राष्ट्रीय अस्मिता का अमर प्रतीक, कानून से मिलेगा और मजबूत संरक्षण : सम्राट चौधरी

Share

पटना, 30 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभावना का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संसद से ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ का पारित होना देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि “‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभावना का अमर प्रतीक है। संसद से ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ का पारित होना भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय अस्मिता के सम्मान का नया अध्याय लिखा है।

राष्ट्रभक्ति की भावना होगी और मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को और सुदृढ़ करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और अधिक प्रबल बनाएगा।

संसद से पारित हुआ संशोधन विधेयक

उल्लेखनीय है कि संसद ने ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पारित कर दिया है। इस विधेयक के तहत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को भी दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है।

गुरुवार को लोकसभा ने विपक्ष के विरोध और शोर-शराबे के बीच इस विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दी। इससे पहले यह विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो चुका था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून का रूप ले लेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930