हजारीबाग: केरेडारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाकि की तलाश तेज

Share

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चंद्रगुप्त कोल परियोजना इलाके के बुकरु स्थित ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है।

अपराधियों की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बुकरु ट्रांसपोर्टिंग रोड पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलने के बाद केरेडारी थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी को गोली लग गई।

मौके से हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी घायल होकर गिर गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

घायल अपराधी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अपराधी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930