CID छापेमारी के बाद JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने छोड़ा पद, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंजूर किया इस्तीफा

Share

रांची, 22 जुलाई । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा बुधवार को मंजूर कर लिया।

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस्तीफे को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव के माध्यम से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को अधिसूचना जारी करने हेतु भेज दिया गया है।

इस्तीफे में पारदर्शिता का किया उल्लेख

अपने त्यागपत्र में एल. खियांग्ते ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान आयोग ने बेहतर कार्य किया और आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया।

उन्होंने लिखा कि इसके बावजूद सीआईडी द्वारा आयोग के कार्यालय में छापेमारी की गई, जिससे वे आहत हुए।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिया इस्तीफा

एल. खियांग्ते ने अपने पत्र में कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और संस्थान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

राज्यपाल द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930