पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने जरूरतमंदों को बांटी बैटरी चालित ट्राई साइकिल और सहायता राशि

Share

सारण, 18 जुलाई। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं सारण के निरीक्षी न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने शनिवार को सारण स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने किया स्वागत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर पहुंचने पर न्यायमूर्ति संदीप कुमार का स्वागत स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार का भी अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

13 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

निरीक्षण के बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के तहत 13 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को अधिक आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है।

पीड़िता को तीन लाख रुपये की सहायता

कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने एक पीड़ित महिला लौंगी देवी को मृत्यु कारित सहायता योजना के तहत तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया।

न्याय सभी तक पहुंचाना है उद्देश्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद और वंचित लोगों तक न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930