अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Share

पटना, 17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प सभागार’ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

रेलवे को मिल रही नई पहचान : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है। रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल भवनों के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

शिवनारायणपुर स्टेशन के पुनर्विकास पर जताई खुशी

सम्राट चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय विकास को भी नया बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति बिहारवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे अवसंरचना के विकास को आगे भी नई गति मिलेगी और राज्य के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930