पटना हॉस्पिटल शूटआउट: ICU में घुसकर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज आया सामने

Share

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, आईसीयू में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पांच हमलावर पिस्टल लहराते हुए अस्पताल के रूम नंबर 209 में दाखिल होते नजर आ रहे हैं महज 25 सेकंड में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से वहां से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक मारा गया व्यक्ति चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था, वह बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती था। घटना के बाद पुलिस ने रूम नंबर 209 से 12 खोखे बरामद किए हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के गार्ड समेत कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोधी गुट ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है, उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों की तस्वीरें मिल चुकी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30