Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तेजस्वी यादव पर बरसे अश्विनी चौबे, कहा- दुष्कर्म करोगे और छापा न पड़े, तो अगरबत्ती जलाएं?

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने एक बार फिर राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को सिर्फ मुख्यमंत्री बनने का शौक है, जबकि उनके पास न पढ़ाई है न अनुभव। अश्विनी चौबे ने कहा कि तेजस्वी और उनका परिवार भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। अश्विनी चौबे ने स्पष्ट किया कि एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे, उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार होंगे यह एक मजबूत निर्णय है और इससे एनडीए और अधिक सशक्त हुआ है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अश्विनी चौबे ने कहा इनका जन्म ही मुख्यमंत्री बनने के लिए हुआ लगता है परिवार भर में भ्रष्टाचार है। रेलवे में नौकरी के बदले ज़मीन का मामला हो या ईडी की छापेमारी, तेजस्वी और उनके परिजन हमेशा कानून से बचने की कोशिश करते हैं। अब ये कहते हैं कि बेरोजगारों को नौकरी दो, लेकिन खुद नौकरी के नाम पर ज़मीन हड़पते हैं। अश्विनी चौबे ने विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह “ठगबंधन” की सरकार बनने का सपना देख रहा है, लेकिन जनता इसे पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने तेजस्वी को इलार-बिलार बताते हुए कहा जिन पर दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हों, उन्हें सत्ता का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए यह सब जल्द समाप्त होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930