नालंदा में पुलिस वैन की टक्कर से युवक की मौत, बवाल में 8 जवान जख्मी; आगजनी और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में पुलिस वाहन की टक्कर से युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा

घटना हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन पुल के पास की है। मृतक की पहचान कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

NH-20 पर तीन घंटे जाम

रूपसपुर गांव के पास जीडीएम कॉलेज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

आगजनी और पथराव

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की और कई वाहनों पर पथराव किया। इससे निजी और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव में एक महिला भी बेहोश हो गई, जिसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। काफी देर तक इलाके में तनाव बना रहा।

8 पुलिसकर्मी घायल

पथराव में 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी हुआ था विरोध

हादसे के बाद दिन में भी सड़क जाम किया गया था, जिसे अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त कराया गया था। लेकिन शाम को शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31