पलामू में तंत्र-मंत्र के भ्रम में चाचा बना कातिल, अंधविश्वास में नाबालिग भतीजे को उतारा मौत के घाट

Share

पलामू, 13 जुलाई — जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक चाचा ने अपने ही 13 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

13 वर्षीय रोशन बैठा की हत्या

मृतक की पहचान रोशन बैठा (13), पिता साधु बैठा के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

आरोपी चाचा गिरफ्तार

घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी चाचा अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के बाद घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर कुमनी जंगल में छिपा हुआ था।

अंधविश्वास में की हत्या

जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले अनिल बैठा के बेटे की मौत हो गई थी। उसे शक था कि रोशन की दादी ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसके बेटे की हत्या कराई थी। इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे रोशन घर के पास खेल रहा था। तभी अनिल बैठा वहां पहुंचा और बच्चे को पकड़कर करीब 500 मीटर दूर खेत की ओर ले गया।

बताया जाता है कि आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। वहां उसने पहले रोशन पर चाकू से कई वार किए और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को कई ग्रामीणों ने देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना क्षेत्र में अंधविश्वास के खतरनाक परिणाम को एक बार फिर उजागर करती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031