कल डबल मर्डर, आज एनकाउंटर—वैशाली में सेना के जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Share

वैशाली, 13 जुलाई — वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में सेना के जवान और उनके पिता की हत्या के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार और सामग्री बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

रविवार को हुई थी दोहरी हत्या

गौरतलब है कि रविवार सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुराने रास्ते और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद हिंसक हो गया और गोलीबारी में मुनारिक राय और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सेना के जवान थे मृतक

मृतक जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में तैनात थे और दिल्ली में पोस्टेड थे। वे हाल ही में छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे, इसी दौरान इस घटना का शिकार हो गए।

पुरानी रंजिश बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुनारिक राय का अपने पटीदारों के साथ लंबे समय से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

इस मामले में मुनारिक राय के भतीजे समेत अन्य लोगों पर फायरिंग का आरोप है, जिसमें पिता-पुत्र की जान चली गई।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31