बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, CM योगी ने किया भव्य स्वागत

Share

लखनऊ — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। अमौसी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राजधानी में भव्य तैयारी, रोड शो की शुरुआत
नितिन नवीन के स्वागत को लेकर राजधानी लखनऊ को भव्य तरीके से सजाया गया है। शहर भर में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। कृष्णा नगर मोड़ से भाजपा कार्यालय तक भव्य रोड शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

नवगठित टीम को देंगे दिशा-निर्देश
दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अहम बैठकों का दौर
नितिन नवीन मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके साथ ही उनकी मौजूदगी में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित होगी।

2027 चुनाव पर बनेगी रणनीति
बैठकों में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और जीत की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कई प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

भाजपा के इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031