Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, BSEIDC के इंजीनियर प्रमोद कुमार के कई ठिकानों पर EOU का छापा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, बिहार राज्य शैक्षणिक अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (BSEIDC) में कार्यरत कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के पटना से लेकर सीतामढ़ी तक के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईओयू की टीम ने प्रमोद कुमार के आवासीय परिसर, कार्यालय और अन्य परिसरों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रॉपर्टी की जानकारी, बैंक खातों का विवरण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के गंभीर साक्ष्य सामने आए हैं, सूत्रों की मानें तो प्रमोद कुमार पर आय से 309.61% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह संपत्ति उन्होंने अपने ज्ञात स्रोतों की आमदनी से कहीं अधिक अर्जित की है, जो भ्रष्टाचार की ओर स्पष्ट इशारा करती है। ईओयू अधिकारियों के अनुसार जांच प्रक्रिया अभी जारी है और बरामद दस्तावेजों की गहन छानबीन की जा रही है, जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:,

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930